
#खबर अभी अभी कुनिहार ब्यूरो*
25 जनवरी 2024
बी एल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में नन्हें मुन्हें बच्चों का वार्षिक समारोह मनाया गया जिसमे मयंक कुमार हीरा शाखा प्रबंधक एसबीआई बैंक कुनिहार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की I विद्यालय में आने पर मुखायातिथि का भव्य स्वागत किया गया। इनके साथ विशिष्ट अतिथि ललित कुमार शाखा प्रबंधक बघाट बैंक कुनिहार , भूपेंदर परिहार , शुभम , अभिभावक शिक्षक संध अध्यक्ष रतन तनवर व सभी पी टी ए सदस्य मौजूद रहे। मंच का संचालन करते हुए शिवानी शर्मा ने मुख्यातिथि और , विशिष्ट अतिथि और अन्य अतिथियों , अभिभावकों का स्वागत किया। सर्वप्रथम मुख्यातिथि ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की। इसमें बच्चों द्वारा स्वागत गीत गाया गया सरस्वती वंदना और अतिथियों को सम्मानित किया गया।
जानकारी देते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया की विद्यालय में नन्हें मुन्हें बच्चों का वार्षिक समारोह मनाया गया। विद्यालय अध्यक्ष ने मुख्यातिथि , विशिष्ट अतिथियों और सभी अभिभावकों का इस समारोह में आने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। उसके उपरान्त विद्यालय अध्यक्ष व् मुख्याध्यापिका सुषमा ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया उसके उपरान्त कक्षा नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के सभी बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमे फेंकी ड्रेस , राम स्तुति , हिमाचली नाटी , देश भक्ति नृत्य राम सीता की झांकी आदि मुख्या आकर्षण के केंद्र रहे।
मुख्यातिथि द्वारा इस कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले बच्चो को व् इनके अध्यापकों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष गोपाल शर्मा, प्रधानाचार्य पुर्शोतम गुलेरिया ने विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में विद्यालय प्रबंधन समिति को नन्हें मुन्हें बच्चों का वार्षिक समारोह की बधाई दी। विद्यालय द्वारा दी जा रही सुविधाओं , विद्यालय की उपलब्धियों , अध्यापकों की कुशलता आदि की बहुत सरहाना की। उन्होंने बच्चों को सन्देश भी दिया की हमेशा अपने गुरुवों का सम्मान करें।
#खबर अभी अभी कुनिहार ब्यूरो*





