बेदम हो रही दिल्ली!: 600 घटनाएं पराली जलाने की उत्तर भारत में दर्ज, आज से दिल्लीवालों पर तीन दिन भारी

खबर अभी अभी दिल्ली   ब्यूरो*
24 अक्टूबर 2024

दिवाली से पहले ही राजधानी स्मॉग की चादर में लिपट गई है। इससे लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत होने लगी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार बुधवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 364 दर्ज किया गया जो बेहद खराब श्रेणी में है और मंगलवार की तुलना में 37 सूचकांक अधिक है। इस सीजन में 23 अक्तूबर का दिन सर्वाधिक प्रदूषित रहा।

दिल्ली के इन इलाकों में एक्यूआईवहीं, विवेक विहार, आईटीओ, द्वारका समेत 11 इलाकों में एक्यूआई 500 तक पहुंच गया जो अति गंभीर श्रेणी है। डीटीयू व दिलशाद गार्डन में हवा बेहद खराब और पंजाबी बाग में हवा खराब श्रेणी में रही। सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि शनिवार तक दिल्लीवालों को बेहद प्रदूषित हवा में सांस लेनी पड़ेगी।

Share the news