भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में भी बर्खास्त ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि नामजद

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

28 जुलाई 2023

Paper leak case: FIR against dismissed traffic inspector Ravi

हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग के ट्रैफिक इंस्पेक्टर पद से बर्खास्त रवि कुमार की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। विजिलेंस ब्यूरो ने पोस्ट कोड 915 सहायक अधीक्षक जेल एवं कल्याण अधिकारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में भी रवि कुमार को नामजद कर लिया है।

इससे पूर्व रवि पोस्ट कोड 819 ट्रैफिक इंस्पेक्टर और पोस्ट कोड 970 जेई सिविल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में नामजद किया था। आरोप है कि हमीरपुर निवासी रवि कुमार ने प्रश्नपत्र खरीदा और ट्रैफिक इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण कर नौकरी हासिल की थी। इसके बाद उसने अपने एक अन्य दोस्त को भी जेई सिविल भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाया अब जांच में यह सामने आया है कि सहायक अधीक्षक जेल भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र को रवि कुमार ने अभ्यर्थी को उपलब्ध करवाया है। इसके चलते बुधवार को एसआईटी ने इस मामले में आयोग के पूर्व सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर, उमा आजाद, रवि कुमार और अभ्यर्थी अमित कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ट्रैफिक इंस्पेक्टर पेपर लीक मामले में रवि कुमार को हमीरपुर न्यायालय से जमानत मिल चुकी है, जबकि जेई सिविल भर्ती परीक्षा मामले में 7 अगस्त को प्रदेश उच्च न्यायालय में जमानत पर सुनवाई होगी। उधर, एसपी विजिलेंस मंडी राहुल नाथ ने कहा कि पोस्ट कोड 915 सहायक अधीक्षक जेल एवं कल्याण अधिकारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में भी रवि कुमार को नामजद कर लिया गया है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news