# भवाणा टनल में वाहन की टक्कर से महिला व मवेशी की मौत |

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

21 मई 2023

 किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर टनल 5 भवाणा में रविवार सुबह मवेशियों सहित सुंदरनगर जा रही एक महिला को गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिस कारण महिला की मौत हो गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पंजाब के रोपड़ की 45 वर्षीय बसीरा सुबह मवेशियों के साथ भवाना टनल से सुंदरनगर की ओर जा रही थी। उसी दौरान एक गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। इस हादसे में एक मवेशी की जान भी गई है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं प्रशासन की ओर से मृतक महिला के पति को 20 हजार की फौरी राहत प्रदान की गई है। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news