भाजपा एकमात्र पार्टी, जिसके पीएम कार्यकर्ताओं से करते हैं संवाद : डॉ. राजीव बिंदल

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

27 जून 2023

himachal bjp president rajiv bindal statement on Mera Booth Sabse Mazboot drive

मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में हिंदू आश्रम नाहन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संवाद सुना। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे और प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा की ओर से देशभर में पार्टी के बूथ को मजबूत करने का काम किया जा रहा है।

भाजपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है और स्वयं प्रधानमंत्री कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सीधा संवाद सुनने के लिए हिमाचल प्रदेश से 34 कार्यकर्ता चयन के बाद भोपाल गए हैं। इसके बाद राजस्थान में इन कार्यकर्ताओं का 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा, जो पार्टी को मजबूत दिशा की तरफ ले जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन में पार्टी के बेहतरीन कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इनमें प्रकाश जैन, ओपी सैनी, शोभा, मोहिनी गुप्ता, प्रतिभा कौशिक, विनय गुप्ता, जगदीश, राकेश गर्ग, देवेंद्र अग्रवाल शामिल रहे।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news