भाजपा का नारा 400 पार आखिर क्यों नही हुआ पार।

ख़बर अभी अभी शिमला ब्यूरो

05 जून 2024

लोकसभा चुनाव 2024 में शिमला संसदीय सीट पर एक ओर जहां भाजपा ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज कर चौका लगा दिया। वही इस सीट पर भाजपा के उम्मीदवार और 2019 में भी इस सीट से सांसद चुने गए सुरेश कश्यप ने कांग्रेस के उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी को 91,451 मतों से हराकर जीत दर्ज की है। कश्यप ने कुल 519748 वोट हासिल किए। वहीं, विनोद सुल्तानपुरी को 428297 वोट मिले।
लेकिन एक बड़ा सवाल यह है की
भाजपा का नारा 400 पार आखिर पार क्यों नहीं हुआ। 2019 के लोकसभा चुनावों में सुरेश कश्यप की जीत का अंतर 3,27,515 था, जो 2024 में 90,548 रह गया। 2014 में जीते भाजपा के उम्मीदवार वीरेंद्र कश्यप की जीत का अंतर 84,187 था। इस बार कम हुए जीत के अंतर से साफ है कि क्या जनता ने सांसद सुरेश कश्यप को प्रधानमंत्री के नाम पर वोट दी है। 2024 के लोकसभा के चुनाव में जीत का ग्राफ गिरा है जिससे जाहिर होता है कि जनता सुरेश कश्यप से नाराज चल रही है कार्यकर्ताओं की अगर बात करें उन पर दबाव डाला जा रहा है। इस वर्ष सांसद सुरेश कश्यप ने जनता से मोदी के नाम पर ही वोट मांगे जिससे जाहिर होता है कि उन्होंने शिमला संसदीय क्षेत्र में कार्य नहीं किए हैं और जनता ने वोटिंग के माध्यम से निराशा जताई है।

Share the news