भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने कांगड़ा धर्मशाला स्थित जोरावर स्टेडियम का लिया जायजा

#खबर अभी अभी कांगड़ा ब्यूरो*

3 फरवरी 2024

भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन देर रात कांगड़ा धर्मशाला स्थित जोरावर स्टेडियम पहुंचे जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की जनसभा होने जा रही है। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल के साथ सभा स्थल का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का यह दौरा ऐतिहासिक रहने वाला है और कांगड़ा पार्लियामेंट से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस जनसभा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने जा रहे हैं।

#खबर अभी अभी कांगड़ा ब्यूरो*

Share the news