

#खबर अभी अभी मंड़ी ब्यूरो*
27 दिसंबर 2024
भाजपा मंडी मंडल की कमान अब राहुल जैन संभालेंगे।मंगलवार को सर्व सहमति से उन्हें मंडल अध्यक्ष चुना गया।परिधि गृह मंडी में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष बिलाल अहमद की देखरेख में चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई।जिसमें मंण्डी सदर के विधायक अनिल शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।इस दौरान सभी ने राहुल जैन को मंडल अध्यक्ष पद पर नियुक्ति देने के लिए अपनी सहमति जताई।
नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष राहुल जैन ने कहा कि जो भी पार्टी ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है उसे वह बखूबी निभाएंगे और पार्टि को मजबूत करने का कार्य करेंगे।उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी हाईकमान का आभार जताया है।
वहीं मंण्डी सदर के विधायक अनिल शर्मा ने राहुल जैन को बधाई देते हुए कहा कि यह खुशी की बात है कि पार्टी ने एक युवा पर सहमति जताई है, उन्होंने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।भाजपा में हर कार्यकर्ता का सम्मान होता है।
वहीं अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष बिलाल अहमद ने कहा कि पार्टी द्वारा सभी मंडलो के चुनाव आयोजित करवाए जा रहे हैं और यह चुनाव सर्व समति से संपन्न हो रहे है।आज मंण्डी में भी पार्टी ने एक कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे युवा राहुल जैन को मंडलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।उन्होंने कहा कि यह भाजपा में ही संभव है कि एक आम कार्यकर्ता पर भी पार्टी विश्वास रखती है।



