भाजपा युवा मोर्चा रामपुर ने नई टीम का किया गठन।

 #खबर अभी अभी रामपुर ब्यूरो*

9 अक्तबर 2023

शिमला जिला के रामपुर भाजपा युवा मोर्चा मंडल द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। युवा मोर्चा अध्यक्ष अविनाश  कायस्थ ने भाजपा पार्टी की बैठक के बाद पत्रकार वार्ता के दौरान टीम की घोषणा की। अध्यक्ष अविनाश कायस्थ ने कहा संगठन में पार्टी के लिए समर्पित एवं  निस्वार्थ भावना से कम कर रहे  युवाओं को प्राथमिकता देगी। भाजपा आम लोगों की पार्टी हैं। यहां मेहनती और पार्टी के प्रति समर्पित लोगो को आगे आने का मौका दिया जाता है।  उन्होंने  बताया कि जिस तरह से केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को आरक्षण दिया जा रहा है , उसे ध्यान में रखते हुए युवा मोर्चा में भी उन्हें स्थान दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण दूर  दराज क्षेत्र तक जो युवा पिछले काफी समय से युवा संगठन को मजबूत करने एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए जा रहे टिप्स को गांव, घर-घर तक पहुंचने में अहम भूमिका निभा रहे हैं उन्हें युवा मोर्चा में स्थान दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा  निष्ठावान ,समर्पित, एवं सेवा भावना से जुड़े लोगों को आगे लाती है। जबकि कांग्रेस परिवार वाद को बढ़ावा देते हुए आगे बढ़ रही है । भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अविनाश कायस्थ ने ने नई टीम में आठ उपाध्यक्ष बनाए हैं। जिनमें कुश ठाकुर, अनिल बुदेल ,कुणाल गोयल,  सुधीर ठाकुर, अजय मोदी, दीपक मेहता, जितेश शर्मा, व जिया लाल । महामंत्री में लवनीश भारद्वाज व दीप कुमार,  सचिन  भी आठ बनाए गए है।

 #खबर अभी अभी रामपुर ब्यूरो*

Share the news