#भारत जोड़ो यात्रा’ में दिखा बेहतरीन नज़ारा, राहुल गांधी ने छत पर खड़े बीजेपी कार्यकर्ताओं को यूं दी Flying Kiss*

bharat jodo yatra congress rahul gandhi flying kiss bjp workers

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

6 दिसंबर 2022

‘भारत जोड़ो यात्रा’ को सफल बनाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों जमकर पदयात्रा कर रहे है।   मंगलवार की सुबह राहुल ने दिलचस्प ढंग से अपनी यात्रा की शुरुआत की और इस दौरान एक बेहतरीन नज़ारा भी देखने को मिला। दरअसल मार्च की एक झलक पाने के लिए भाजपा के झालावाड़ कार्यालय की छत पर कई लोग इकट्ठा थे, इ दौरान जब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा वहां से निकली तो  राहुल गांधी ने भाजपाईयो को फ्लाइंग किस दिया। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे एक दिन पहले उन्होंने बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधते हुए पूछा था कि वे ‘जय सियाराम’ और ‘हे राम’ का नारा क्यों नहीं लगा रहे हैं।

बता दें कि  राजस्राथान पहुंची भारत जोड़ों यात्रा में राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, कई मंत्री और विधायक भी मौजूद हैं। करीब 12 किलोमीटर की यात्रा के बाद यात्रा सुबह करीब 10 बजे देवरीघाट पहुंची और लंच के बाद दोपहर 3.30 बजे सुकेत से दोबारा शुरू होगी. यहां मोरू कलां खेल मैदान में रात्रि विश्राम की योजना बनाई गई है. अजय माकन के पद से इस्तीफा देने के बाद पार्टी आलाकमान ने पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा को राज्य का प्रभारी नियुक्त किया है।

 

Share the news