भारत सरकार युवाओं को स्वयंसेवक समूहों में संगठित करने का कर रही प्रयास

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

21 अप्रैल 2023

भारत सरकार युवाओं को स्वयंसेवक समूहों में संगठित करके राष्ट्र निर्माण के लिए उनकी ऊर्जा एवं सामर्थ्य को सुदृढ़ करने में सहयोग करने हेतु युवाओं की सहभागिता करना चाहती है। आपको स्वास्थ्य, शिक्षा, सफाई, लिंग भेद, अन्य सामाजिक विषयों पर आधारित अभियानों/ जागरूकता कार्यक्रमों में प्रमुख भूमिका निभाने के लिए और विविध कार्यक्रमों के कार्यान्वयन अथवा आपातकाल में
आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन में सहयोग करने के लिए कहा जा सकता है

अधिक जानकारी देते हुए अनुराग यादव ने बताया कि भारत सरकार युवाओं को स्वयंसेवक समूहों में संगठित करने का प्रयास कर रहा है । जिसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 मई रखी गई है।साथ ही उन्होंने बताया कि 18 से 29 वर्ष के युवक इसमें ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं । इसमें उन्हें 2 वर्ष के लिए ₹5000 मानदेव भी दिया जायेगा

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news