
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
26 जुलाई 2024
शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी रेहड़ी फड़ी एवं झूंगी झोपड़ी के प्रदेश संयोजक तरसेम भारती ने नगर निगम की उपमहापौर मीरा आनंद को एक ज्ञापन सौपा जिसमें सोलन नगर निगम में रेडी-फड़ी धारकों की समस्याओं से अवगत कराया गया जिसमें विशेष रूप से सोलन बाईपास से हटाए गए रेडी फड़ी धारकों को फिर से बिठाने के लिए साथ ही रेडी फड़ी के लिए नए स्थान को चयन करने के बारे में भी अवगत कराया गया।
इस विषय पर जानकारी देते हुए रेडी फड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक तरसेम भारती ने बताया कि आज वह नगर निगम की उपमहापौर मीरा आनंद को ज्ञापन देने पहुंचे हैं जिसमें उप महापौर ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा वही इस विषय पर जानकारी देते हुए उपमहापौर मीरा आनंद ने बताया कि रेडी-फड़ी को लेकर जो भी समस्याएं सामने आ रही है उन सभी समस्याओं का जल्द ही निपटारा किया जाएगा





