# भारतीय राज्य पैन्शनर्ज महा सन्घ हिमाचल प्रदेश की राज्य स्तरीय कार्यकारणी की बैठक 20मार्च 2023को की जायेगी आयोजित |

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

10 मार्च 2023

भारतीय राज्य पैन्शनर्ज महा सन्घ हिमाचल प्रदेश की राज्य स्तरीय कार्यकारणी की बैठक 20मार्च 2023को ऊना मे भाजपा कार्यालय हाल मे सुबा 11बजे प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मा नंद की अध्यक्षता मे आयोजित की जायेगी ।

महासंघ के प्रदेस महामंत्री इन्दर पाल शर्मा ने बताया की इस महत्वपूर्ण बैठक मे प्रदेश के हमारे अन्य पैन्शनर संघो के सहयोगी हिमाचल पैन्शनर फेडरेशन संघ के प्रदेश अध्यक्ष हिमत राम शर्मा,महा सचिव टी,ड़ी,ठाकुर,हिमाचल पथ परिवहन सेवा निवृत कल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष बल राम पुरी, अन्य संघ समस्या समाधान मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पुरोहित,विद्युत परिसद के सेवा निवृत सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष देवराज शर्मा, विशेष रूप से भाग लगे।

तथा भारतीय राज्य पैन्शनर्ज महा सन्घ के सभी पदाधिकारी व कार्यकारणी सद्स्य सभी ज़िला के अध्यक्ष,महासचिव इस मे भाग लगे। इसमे प्रदेश कर्मचारी महासन्घ के पुर्व वरिस्ठ नेताओ को भी आमंत्रित किया गया है ।शर्मा ने बताया की इस बैठक मे पैन्शनरो की विभिन मागो व सम्स्यायो पर विस्तृत चर्चा की जायेगी।

जिसमे पैन्शनरो के नये वेतनमान की बकाया राशि के,भुगतान,महगाई राहत की 7% किस्त दिये जाने, 65,70,व 75वर्ष पर मिलने वाली राशि को मुल पैन्शन ने दिये जाने,पथ परिवहन के सेवा निवृत्त कर्मचारियो को नये वेतनमान व बकाया राशि दिये जाने,उनकी मासिक पैन्शन का स्थाई समाधान करने,वर्ष 2016के बाद सेवा निवृत्त कर्मचारियो के नये वेतनमान का शिग्र्ह निर्धारण करने , गत वर्ष पैन्शनरो की सयुक्त सलाहकार समिति की बैठक मे लिये गये फैसलो को लागू करने व अन्य मसलो पर चर्चा होगी।

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news