भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने के लिए युवाओं को पहले देनी होगी ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

14 फरवरी 2023

अग्निवीर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने के लिए अब युवाओं को पहले ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा की मेरिट में आने पर ही युवा भर्ती में शामिल हो पाएंगे। सेना भर्ती कार्यालय की ओर से नई भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक युवा 16 फरवरी से 15 मार्च तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में इस बार बड़ा बदलाव किया गया है। इसके पहले चरण में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा होगी। दूसरे चरण में ऑनलाइन परीक्षा में मेरिट में चयनित अभ्यर्थियों को भर्ती रैली में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए एक अक्तूबर 2002 और एक अप्रैल 2006 के बीच जन्मे युवा ही योग्य होंगे।

इसके लिए सभी उम्मीदवारों भर्ती कार्यालय की बेबसाइट पर आवेदन करना होगा। वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रैक्टिस टेस्ट की सुविधा भी उपलब्ध है। सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक एएस नाथ ने बताया कि इस बार अग्निवीर भर्ती के नियम बदले हैं और नियमानुसार ही प्रक्रिया होगी। अग्निवीर जनरल ड्यूटी, क्लर्क, स्टोरकीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन और टेक्निकल के लिए ऑनलाइन परीक्षा 27 अप्रैल से 4 मई के बीच विभिन्न केंद्रों पर होगी। उम्मीदवारों को सलाह देते हुए सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक ने कहा कि वह आवेदन करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि उनका आधार डाटा उनके मैट्रिक प्रमाण पत्र के डाटा के साथ मेल खाता हो, जिसके बिना उन्हें पंजीकरण प्रक्रिया में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news