
खबर अभी अभी
ब्यूरो रिपोर्ट: कुल्लू |
कुल्लू — पुलिस थाना भून्तर की टीम ने सियुंड क्षेत्र में गश्त व नाकाबंदी के दौरान एक युवक के कब्जे से 216 ग्राम चरस/कैनाबिस बरामद की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मिलन सिंह (19 वर्ष) पुत्र पलमान सिंह निवासी गांव व डाकघर कलाथ, तहसील मनाली, जिला कुल्लू (हि.प्र.) को संदेह के आधार पर रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 216 ग्राम चरस बरामद हुई।
इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना भून्तर में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) की धारा 20 के अंतर्गत मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई है।
पुलिस द्वारा बरामद नशे के स्रोत, सप्लाई चेन और संभावित नेटवर्क की पहचान के लिए आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। मामले में विस्तृत जांच जारी है।
कुल्लू पुलिस ने नशे के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखने की बात दोहराई है।





