# मंडी जिला के तीन युवकों से 15.26 ग्राम चिट्टा बरामद |

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

25 मई 2023

 नशा माफिया के खिलाफ ऊना पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। हालत यह है कि जिला से रोजाना औसतन 2 मामले हेरोइन तस्करी के सामने आ रहे हैं। ताजा मामले में पुलिस ने जिला मुख्यालय के बिल्कुल साथ सटे गांव लालसिंगी स्थित पुराना होशियारपुर रोड पर की गई नाकेबंदी के दौरान मंडी जिला के तीन युवकों को 15.26 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया।

मिली जानकारी के मुताबिक तीनों युवक कार में सवार होकर पुलिस टीम की तरफ आ रहे थे। पुलिस टीम ने तीनों युवकों को रुकने का इशारा किया। आरंभिक पूछताछ के दौरान युवक पुलिस पार्टी के सामने हड़बड़ान गए जिसके चलते पुलिस कर्मियों को उन पर संदेह और भी गहरा गया। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से हेरोइन बरामद की। आरोपियों ने कार के डैशबोर्ड में दस्तावेजों के नीचे सिगरेट की डिब्बी में नशीले पदार्थ को छुपा कर रखा था। पुलिस ने तुरंत स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान के मौजूदगी में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस ने जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है, जिसके तहत न केवल नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले लोग बल्कि प्रदेश के बाहर बैठे सरगनाओं तक भी कानून के हाथ पहुंच रहे हैं। उन्होंने जिला वासियों से आह्वान किया कि अपने आसपास इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त लोगों की जानकारी तुरंत पुलिस के साथ साझा करें ताकि युवाओं को नशे की गर्त में गिरने से रोका जा सके।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news