
मंडी: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम में मंडी पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पिछले कुछ दिनों में एनडीपीएस अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज करते हुए पुलिस ने बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए हैं।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 780 ग्राम, 810 ग्राम, 110 ग्राम, 67 ग्राम और 444 ग्राम चरस के अलावा 23 ग्राम अफीम बरामद की गई है। ये कार्रवाई सदर, जोगिंदर नगर, पाधर, हटली और सुंदरनगर थाना क्षेत्रों में की गई।
मंडी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई गई है। चाहे बरामदगी कम हो या ज्यादा, हर मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस विभाग ने आम जनता से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि नशे के खिलाफ इस अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों की भागीदारी बेहद जरूरी है। मंडी को नशामुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।





