मंडी पुलिस की पीओ सेल टीम ने घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार

मंडी,
मंडी पुलिस की पीओ (Proclaimed Offender) सेल टीम ने 18.02.2026 को एक घोषित अपराधी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिनेश कुमार, निवासी ग्राम मारेनझ, तहसील जोगिंदर नगर, जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने उसे मारेनझ के पास से दबोचा।

जानकारी के अनुसार, आरोपी को दिनांक 07.04.2025 को माननीय जेएमएफसी पाधर द्वारा पुलिस थाना पाधर में 21.07.2015 को दर्ज एफआईआर संख्या 68/2015 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 380, 403 एवं 201 के मामलों में घोषित अपराधी करार दिया गया था।

मंडी पुलिस की यह कार्रवाई घोषित अपराधियों की धरपकड़ के प्रति उसकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून से बचने की कोशिश करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी को न्यायिक प्रक्रिया के दायरे में लाया जाएगा।

— मंडी पुलिस

Share the news