मंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घोषित अपराधी निर्मल सिंह जंजेहली से गिरफ्तार

जिला मंडी में फरार घोषित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंडी पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है। पीओ सेल टीम ने 31 मार्च 2026 को एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान निर्मल सिंह निवासी ग्राम रकनी, तहसील चाच्योत, जिला मंडी के रूप में हुई है, जिसे जंजेहली क्षेत्र से दबोचा गया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी को 9 जनवरी 2026 को माननीय जेएमएफसी कोर्ट नंबर-1, सरकाघाट द्वारा हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(ए) के तहत दर्ज एक पुराने मामले में घोषित अपराधी करार दिया गया था। यह मामला एफआईआर संख्या 226/2017, दिनांक 8 अक्टूबर 2017 से संबंधित है, जो पुलिस थाना सरकाघाट में दर्ज हुआ था।

मंडी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Share the news