# मंडी में अपनी मांगों को लेकर गरजी मिड डे मील वर्करज यूनियन |

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

25 मई 2023

 सीटू से संबंधित मिड डे मील यूनियन ने आज मंडी सेरी मंच बाज़ार से उपनिदेशक कार्यालय तक रैली निकाली और मांगों से संबंधित उपनिदेशक को मांगपत्र सौंपा। सीटू ज़िला प्रधान भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मिड डे मील के कर्मियों को स्कूल बंद होने के कारण हटाया जा रहा है, जिसका यूनियन विरोध कर रही है।

जो स्कूल बंद हो रहे हैं उनके वर्करों को विभाग में ही अध्यपकों और अन्य कर्मचारियों की तरह एड्जस्ट किया जाए। इसके अलावा सरकार इनको हर महीने के पहले सप्ताह में वेतन जारी करें और साल में 10 माह के बजाए 12 माह का ही वेतन दें, जिस बारे हाई कोर्ट ने भी इनके पक्ष में फैसला सुनाया है लेकिन सरकार उसे भी लागू नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा कि मिड डे मील वर्करों को आगनबाड़ी वर्करों की तर्ज़ पर साल में 20 छुट्टियां और बर्दियाँ तथा हरियाणा के बराबर सात हज़ार रुपये मासिक वेतन मिलना चाहिये और इन्हें विभागीय कर्मचारी बनाने के लिए पालसी बनाई जाए। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी न होने की स्थिति में आंदोलन तेज़ किया जाएगा।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news