मंडी में लापता छात्रा चार दिन बाद मध्य प्रदेश से सकुशल बरामद

मंडी : दिनांक 23.02.2026 को पुलिस चौकी शहरी, थाना सदर मंडी के अंतर्गत मोहन लाल ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी बेटी, जो डीएवी स्कूल मंडी में आठवीं कक्षा की छात्रा है, विद्यालय से घर वापस नहीं पहुंची है। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सदर मंडी में अभियोग संख्या 66/26 अधीन धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मंडी द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें मुख्य आरक्षी पवन कुमार, आरक्षी अजय कुमार और महिला आरक्षी संतोष कुमारी शामिल थे।

जांच के दौरान प्राप्त सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने लापता बालिका की तलाश में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश में व्यापक खोजबीन की। निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप गुमशुदा बालिका को 27.02.2026 को मध्य प्रदेश के पीपरी क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया।

बालिका को 28.02.2026 को मंडी लाया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगामी जांच जारी है।

– पुलिस अधीक्षक, मंडी

Share the news