मई में सिरमौर में 171 और कांगड़ा में 132 फीसदी अधिक बरसे बादल

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

29 मई 2023

himachal weather update: 132 percent rainfall in may in kangra himachal percent

हिमाचल प्रदेश में मई महीने में बादल कई गुना ज्यादा बरसे हैं। सोलन जिले में सबसे ज्यादा 225 प्रतिशत और सिरमौर में मई में 171 प्रतिशत हुई है। कांगड़ा में 132, कुल्लू 123, बिलासपुर 105, ऊना 97, मंडी 94, हमीरपुर 70, शिमला 67, चंबा 57 और लाहौल-स्पीति में 14 प्रतिशत बारिश हुई है। यह किन्नौर जिले में सामान्य से कम – 12 प्रतिशत ही हुई है। अगर पूरे प्रदेश की बात करें तो यहां औसत से 67 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।

विभिन्न जिलों में हुई वास्तविक वर्षा की बात करें तो बिलासपुर में 70.6, चंबा 140.7, हमीरपुर 66.3, कांगड़ा 113.1, किन्नौर 47.2, कुल्लू 140.7, लाहौल-स्पीति 63.3, मंडी 117.3, शिमला 104.5, सिरमौर 105.9, सोलन 143.9 और ऊना में 56.6 प्रतिशत वर्षा हुई। हालांकि, सामान्य वर्षा की बात करें तो बिलासपुर में यह 34.5, चंबा 89.6, हमीरपुर 38.9, कांगड़ा 48.8, किन्नौर 53.8, कुल्लू 63.2, लाहौल-स्पीति 55.4, मंडी 60.4, शिमला 62.6, सिरमौर 39.1, सोलन 44 और ऊना में 28.8 प्रतिशत वर्षा होती है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news