# मझौले किसानों के लिए ड्रोन की तकनीक अभी चुनौती |

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

6 जुलाई 2023

पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विवि पालमपुर से ड्रोन की महत्ता के लेकर कंपनियों ने किसानों को आकर्षित करना शुरू कर दिया है। हालांकि सेब बेल्ट के लिए ड्रोन तकनीक छिड़काव के लिए कारगार साबित हो सकती है, लेकिन अन्य जिलों में फसलों के लिए यह तकनीक काफी महंगी है। इस महंगी तकनीक को अपनाने के लिए कई जिलों के किसानों के पास उतनी जमीन नहीं है।

चार मिनट में एक एकड़ जमीन पर छिड़काव करने वाले ड्रोन पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में काफी लाभदायक साबित हो रहे हैं, लेकिन कांगड़ा के मझौले किसानों के लिए इसका खर्च निकालना किसी चुनौती से कम नहीं होगा।

अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले ड्रोन की कीमत तीन से 21 लाख रुपये तक है। हालांकि, इसमें उपदान का प्रावधान भी है, लेकिन एक कंपनी के सूत्रों की मानें तो केंद्र सरकार उपदान दे रही है, लेकिन प्रदेश सरकारों से अभी इसके उपदान को लेकर कोई बात नहीं हुई है।

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news