
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन
4 जुलाई 2023

मणिकर्ण घाटी के डूंखरा में एक निजी होटल द हिमालयन रिजॉर्ट के बाहर होटल संचालक व स्टाफ ने एक युवती के साथ मारपीट हुई है। वहीं, युवती के बचाव के लिए आए मीडिया कर्मियों के साथ भी होटल संचालक उसके बेटे व स्टाफ ने मारपीट की है। इस घटना की सोशल मीडिया में वीडियो भी वायरल हो रही है। दिल्ली से मणिकर्ण घाटी घूमने आए मीडिया कर्मी राजेश खत्री, प्रवीण, राहुल, रिवल व हरि निवास ने आरोप लगाया है कि जिला कुल्लू के जरी (डूंखरा) में एक होटल द हिमालयन रिजॉर्ट के बाहर गत दिन एक युवती के साथ मारपीट हो रही थी। उस समय वह अपने वाहन से वहां से गुजर रहे थे।
युवती के साथ मारपीट होते देख वह रुक गए और मारपीट करने वालों को रोकने की कोशिश की लेकिन इस दौरान मारपीट करने वाला होटल मालिक व उसका बेटा और अन्य सहयोगी उनसे से उलझ पड़े और जब मीडिया कर्मी घटना की वीडियो बनाने लगे तो उनके साथ भी मारपीट करना शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने मदद के लिए पुलिस से संपर्क किया।
राजेश अत्री ने आरोप लगाया है कि पुलिस भी बार बार फोन करने के बाद घटनास्थल पर पहुंची और लेकिन पीड़ित लड़की और मीडिया कर्मियों की बात सुनने की बजाए होटल मालिक और उसके लोगों का साथ देती दिखाई दी। राजेश ने बताया कि पीड़ित लड़की से जब इस बारे पूछा गया तो उसने बताया कि वह नेपाल की रहने वाली है और भारत में ही रही है। उसके एक सहेली बीते दो सप्ताह से लापता है। दो दिन पहले उसकी दोस्त होटल के एक स्टाफ के साथ देखी गई थी|
जिसके बाद वह अपनी दोस्त का पता करने के लिए वहां आई थी। होटल के गेट पर ही पहले उसे रोक लिया गया और फिर बदसलूकी करते हुए स्टाफ मारपीट करने लगा।उन्होंने बताया कि लड़की को होटल मालिक और उसके बेटे ने बीच सड़क पर पीटा। मीडिया कर्मियों ने आरोप लगाया है कि होटल संचालक ने उन्हें पुलिस के सामने जान से मारने की धमकी भी दी लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। राजेश ने बताया कि वह इस मामले की दिल्ली में भी एफआईआर करवाएंगे।
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन





