
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
8 अगस्त 2023

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मनाली स्थित हिम एवं हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान (सासे) में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मुख्य संसदीय सचिव बहुउदेद्शीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा, पर्यटन, वन और परिवहन, सुंदर सिंह ठाकुर राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहेंगे।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





