मरथयालू में हिमखंड की चपेट में आने से बाल-बाल बचे 8 मजदूर

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

17 अप्रैल 2023

किलाड़-बैरागढ़ वाया साच पास मार्ग पर मरथयालू नाला द्वितीय में अचानक हिमखंड गिरने से लोक निर्माण विभाग के आठ मजदूर और मशीनरी दबने से बाल-बाल बच गई। जानकारी के अनुसार विभागीय मजदूर मशीनरी के साथ मरथयालू नाले में सड़क को बहाल करने में जुटे थे। इस दौरान बर्फ हटाते हुए जैसे ही मशीनरी और मजदूर दूसरे छोर पर पहुंचे तो ऊपर से अचानक हिमखंड गिर गया।

इस पर दूसरे दूसरे छोर पर तैनात कर्मचारियों ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। सड़क बहाल करने में जुटे मजदूरों ने चिल्लाने की आवाज सुनते ही बिना वक्त गंवाए वहां से भाग कर अपनी जानें बचाईं। बता दें कि चुराह के बैरागढ़ से रानीकोट तक लोक निर्माण विभाग की मशीनरी के जरिए सात किलोमीटर लंबा मार्ग यातायात के लिए बहाल करवा दिया गया है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news