महाविद्यालय पहुंचने पर महाविद्यालय प्रशासन ने खिलाड़ियों के सम्मान में हाई टी पार्टी का आयोजन किया।

#खबर अभी अभी मंडी  ब्यूरो*

21 अक्टूबर 2024

वल्लभ का राजकीय महाविद्यालय मंडी की महिला शतरंज खिलाड़ियों ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल विजेता ट्रॉफी को अर्जित किया है। महाविद्यालय पहुंचने पर महाविद्यालय प्रशासन ने खिलाड़ियों के सम्मान में हाई टी पार्टी का आयोजन किया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सुरीना शर्मा ने शतरंज खेल में ओवरऑल विजेता ट्रॉफी जीतने पर बधाई दी है।
खेल प्रेसिडेंट डॉ सुरेंद्र कुमार व डॉ आशा ठाकुर ने संयुक्त बयान में कहा- हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय शतरंज खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 14 अक्टूबर 2024 से 16 अक्टूबर 2024 तक ठाकुर जगदेव कॉलेज सुजानपुर टिहरा हमीरपुर में किया गया।
वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी की महिला खिलाड़ियों ने 17 पॉइंट अर्जित कर प्रथम स्थान अर्जित कर ओवरऑल विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। डीएवी कांगड़ा ने 14 पॉइंट अर्जित कर उपविजेता ट्राफी को अर्जित किया। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज धर्मशाला ने 13.5 पॉइंट अर्जित कर तृतीय स्थान अर्जित किया।
वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी की महिला शतरंज टीम में शामिल गुंजन, ममता ठाकुर, ललिता वालिया, हिमाक्षी, मोनिका शर्मा व अनिता कुमारी ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल विजेता ट्रॉफी को अर्जित किया। महाविद्यालय की शतरंज खिलाड़ी गुंजन, मानिका व ममता का चयन अंतर विश्वविद्यालय शतरंज खेल प्रतिस्पर्धाओं के लिए किया गया है।
महाविद्यालय शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ सुनील सेन ने कहा – महाविद्यालय शतरंज खिलाड़ी गुंजन और हिमाक्षी ने अकादमिक सत्र 2023 -24 में अंतर विश्वविद्यालय शतरंज खेल प्रतिस्पर्धाओं में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है।
इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ सुनील सेन, शतरंज खेल प्रेसिडेंट डॉ सुरेंद्र कुमार, डॉ आशा ठाकुर व सोमा देवी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

डॉ चमन, सहायक प्रोफेसर
मीडिया समन्वयक

प्रोफेसर सुरीना शर्मा
प्राचार्या
वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी

Share the news