#महाविद्यालय में शुक्रवार को छात्राओं के लिए करवाई गई नशा मुक्ति पर प्रतियोगिता *

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

19 नवंबर 2022

 राजकीय कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को छात्राओं के लिए नशा मुक्ति पर प्रतियोगिता करवाई गई। भाषण का विषय राजनीति में महिलाओं की भूमिका विषय रहा। नारा और लेखन प्रतियोगिता का विषय नशा मुक्ति रहा। इसमें 25 छात्राओं ने भाग लिया।

भाषण प्रतियोगिता में प्राची ठाकुर प्रथम, मोनिका दूसरे और रितिका तीसरे स्थान पर रही। नारा लेखन में अंजलि, अंकिता कुमारी और मुस्कान मेहता ने बाजी मारी। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रुचि रमेश ने प्रतिभागियों को बधाई दी। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. सुरेन्द्र शर्मा और प्रो. गीता शर्मा सदस्य रहे। प्रतियोगिता का संचालन डॉ. अंजली चौहान व डॉ. लक्ष्मी ने किया । इसके अतिरिक्त महाविद्यालय में दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ने बारह चिकित्सकों की देखरेख में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया। इसमें कॉलेज की सैकड़ों छात्राओं का स्वास्थ्य जांचा गया। इस दौरान चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधित परामर्श दिया। यूथ रेडक्रॉस आरकेएमवी इकाई की डॉ. अनुरिता सक्सेना व डॉ. सरोज भारद्वाज ने संचालन किया।

छात्राओं को सर्वेक्षण का दिया प्रशिक्षण
शिमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय में जिला के विभिन्न स्कूलों और गांवों में शिक्षा के स्तर, गुणवत्ता को जांचने के उद्देश्य से एक सर्वेेक्षण करवाया जाएगा। इसमें कॉलेज की 28 छात्राएं शामिल हाेंगी। इन छात्राओं के लिए आरकेएमवी में प्रशिक्षण कार्यक्रम और कार्यशाला का आयोजन किया गया।
सर्वेक्षण प्रथम एजूकेशन फाउंडेशन संस्था की निगरानी में करवाया जाएगा। तीन दिनों तक कॉलेज की छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया। संस्था की ओर से निशा ठाकुर और रोहित ठाकुर ने सर्वेक्षण के उद्देश्य और इसकी रूपरेखा बताई। वहीं सर्वे करने की प्रक्रिया को समझाया। महाविद्यालय के इस सर्वेक्षण पर होने वाला खर्च संस्था करेगी। कॉलेज प्राचार्या डॉ. रुचि रमेश ने छात्राओं को क्षेत्र-सर्वेक्षण के संदर्भ में अन्य जानकारी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कॉलेज की एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी सपना वर्मा व देवेंद्र सिंह ने सहयोग किया।

Share the news