
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन
8 जुलाई 2023
नंगल। उपमंडल नंगल के लोगों की नाक में दम करने वाले एक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में नंगल पुलिस ने सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार लोगों में एक बलाचौर की महिला व एक युवक रामपुर बिरड़ों का है। आरोपी युवक नंगल में किराये पर रहता था।
डीएसपी नंगल सतीश शर्मा ने बताया कि उपमंडल में बीते कुछ दिनों से चोरी की वारदातों में अचानक तेजी से आ गई थी। पुलिस ने जब अपनी जांच शुरू की तो गुप्तचरों की सूचना के आधार पर बलजिंदर सिंह उर्फ काली निवासी रामपुर बिरड़ों तहसील गढ़शंकर जो वर्तमान में नंगल की पहाड़ी मार्केट में किराये के मकान में रहता है, को गिरफ्तार किया। उसी की निशानदेही पर सुनीता निवासी बलाचोर को गिरफ्तार किया।
दोनों का पुलिस रिमांड प्राप्त कर उनसे 87 हजार की नकदी, एक जोड़ी सोने की बालियां, दो सोने की अंगुठियां, एक सोने का पैंडल, एक सोने की चेन व एक महंगा मोबाइल भी बरामद किया। उन्होंने कहा कि इस शातिर जोड़ी ने माना की चोरी की इन वारदातों में दो और लोग इनके साथ थे, जिन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास तेज किए हैं इस मौके पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सन्नी खन्ना, एएसआई कुलविंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन






