
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन
24 जनवरी 2023

ऊना। महेंद्र पाल गुर्जर ने सोमवार को अतिरिक्त उपायुक्त ऊना का कार्यभार संभाला। वर्ष 2018 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी महेंद्र पाल गुर्जर मूल रूप से राजस्थान हैं। यहां पदभार संभालने से पहले वह नालागढ़ उप मंडलाधिकारी (नागरिक) के रूप मेंं सेवाएं दे चुके हैं। नालागढ़ मेंं ढाई साल तक सेवारत रहे गुर्जर ने अपनी ईमानदार और कर्मठ प्रशासनिक कार्य प्रणाली के साथ-साथ कॉरपोरेट, सामाजिक दायित्व के माध्यम से करोड़ों के विकास कार्यों को जमीन पर उतारा।
उपमंडल स्तरीय रेडक्रॉस सोसाइटी नालागढ़ के माध्यम से गरीब मरीजों की इलाज करवाने में सहायता, दिव्यांग और बुजुर्गों को व्हीलचेयर प्रदान करने जैसे पुनीत कार्य उन्होंने धरातल तक पहुंचाए। वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान विभिन्न कारणों से पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को दोबारा स्कूल में दाखिल करने के लिए उनके द्वारा नई दिशा नामक स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से विशेष मुहिम चलाई।
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन





