
नाहन, 6 जून 2025
अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, मंडी द्वारा बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष (प्रथम सेमेस्टर) तथा द्वितीय वर्ष (तृतीय सेमेस्टर) के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें माता पद्मावती नर्सिंग कॉलेज, नाहन की छात्राओं ने शानदार शैक्षणिक प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम रोशन किया है।
प्रथम वर्ष (प्रथम सेमेस्टर) परिणाम:
कॉलेज की मेधावी छात्रा आदिति पुत्री अरुण सिंह ने SGPA 8.5 अर्जित कर विश्वविद्यालय में द्वितीय स्थान तथा कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
आस्था, सृष्टि एवं सुनिधि पोल ने SGPA 8.0 हासिल कर विश्वविद्यालय में तृतीय स्थान और कॉलेज में संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
वहीं सोनाक्षी, जिया, कनिका, अंकिता, नैंसी, रेनुका एवं रेशमा ने SGPA 7.5 के साथ कॉलेज में संयुक्त तृतीय स्थान हासिल किया।
द्वितीय वर्ष (तृतीय सेमेस्टर) परिणाम:
अंजली ने SGPA 9.06 प्राप्त कर विश्वविद्यालय में चौथा स्थान तथा कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
सबा बेग ने SGPA 8.65 के साथ कॉलेज में संयुक्त द्वितीय स्थान और वैभवी ने SGPA 8.47 अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
इस अवसर पर छात्राओं अंजली, सबा, आस्था लखेड़ा, अदिति, वैभवी, सृष्टि और सुनिधि ने कॉलेज के सुरक्षित वातावरण, अनुभवी शिक्षकों और सकारात्मक शैक्षणिक माहौल की सराहना की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया।
कॉलेज के चेयरमैन अनिल जैन, महासचिव सचिन जैन एवं प्रधानाचार्य रिजी गीवरगीज़ ने सभी छात्राओं को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





