माफियाराज और भ्रष्टाचार की गिरफ्त में हिमाचल, कांग्रेस सरकार जनता की दुश्मन : श्रीकांत शर्मा*

माफियाराज और भ्रष्टाचार की गिरफ्त में हिमाचल, कांग्रेस सरकार जनता की दुश्मन : श्रीकांत शर्मा*

*भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस सरकार,अब जनता कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार*

*शिमला* : भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने शिमला में भाजपा के विशाल प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि ढाई साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को अपराध, माफियाराज और कर्ज के दलदल में धकेल दिया है। जनता के बीच भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ आक्रोश चरम पर है और अब यह सरकार ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और अपराधियों को कांग्रेस सरकार का खुला संरक्षण प्राप्त है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल में जंगलराज अपने चरम पर है। मंडी, बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और अन्य जिलों में गैंगवार और गोलीबारी आम बात हो गई है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि ईमानदार अधिकारियों को खुलेआम धमकाया और मारा जा रहा है। माफिया तंत्र ने प्रशासन और कानून को बंधक बना दिया है, लेकिन कांग्रेस सरकार इस पर मौन साधे बैठी है।

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि माफियाओं को सरकारी संरक्षण के बिना इतनी हिम्मत नहीं हो सकती। खनन माफिया, चिट्टा माफिया, शराब माफिया, कबाड़ माफिया और ट्रांसफर माफिया पूरे प्रदेश में बेलगाम होकर लूट मचा रहे हैं। जंगलों में अवैध कटान से लेकर खनन माफिया द्वारा अधिकारियों की पिटाई तक, हर जगह अराजकता का माहौल है। सवाल यह है कि सरकार इन अपराधियों पर चुप क्यों है? किसका संरक्षण इन्हें मिला हुआ है?

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार का दूसरा नाम भ्रष्टाचार बन चुका है। हर विभाग में रिश्वतखोरी और घोटाले चरम पर हैं। खाद्य आपूर्ति से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य तक, हर जगह कांग्रेस के नेताओं और उनके करीबी ठेकेदारों की लूट मची हुई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों में झूठी गारंटियों के सहारे जनता को ठगा। अब हालात यह हैं कि—5 लाख नौकरियों का वादा किया था, लेकिन एक भी नौकरी नहीं दी गई।28 लाख बहनों को 1500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था, लेकिन एक रुपये तक नहीं मिला।300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा करके सत्ता में आए, लेकिन 125 यूनिट भी बंद कर दी गई।बागवानों से फसलों के सही दाम का वादा किया, लेकिन उन्हें पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया।गृहिणी सुविधा योजना, शगुन योजना, स्वावलंबन योजना सहित कई कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर महिलाओं के हक को छीना गया।

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार की वित्तीय बदहाली का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। हिमाचल पर 1 लाख करोड़ से अधिक का कर्ज लाद दिया गया है। सरकार जनता पर नए-नए टैक्स थोपकर और महंगाई बढ़ाकर अपनी नाकामी छुपाने में लगी हुई है।

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि जनता का धैर्य जवाब दे चुका है। हिमाचल की जनता अब कांग्रेस सरकार के झूठ, भ्रष्टाचार और माफिया राज को खत्म करने के लिए सड़कों पर उतर चुकी है। यह सरकार अब ज्यादा दिनों की मेहमान नहीं। भाजपा कार्यकर्ता पूरी ताकत से जनता की आवाज को बुलंद कर रहे हैं और कांग्रेस सरकार के कुशासन को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुके हैं। अब सिर्फ एक ही लक्ष्य है— माफिया और भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को सत्ता से हटाओ, हिमाचल को बचाओ।


*कांग्रेस सरकार के जंगलराज में बहन-बेटियां असुरक्षित, गैंगवार और चिट्टा माफिया चरम पर: संजय टंडन*

*शिमला* : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कुशासन, माफियाराज और अराजकता के खिलाफ भाजपा का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन कांग्रेस के पतन की शुरुआत है। प्रदेश भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज हिमाचल में जंगलराज हावी हो चुका है, बहन-बेटियां असुरक्षित हैं, गैंगवार के कारण गोलियां चल रही हैं और चिट्टा माफिया युवाओं की जिंदगियां बर्बाद कर रहा है।

संजय टंडन ने कहा कि कांग्रेस सरकार महिला विरोधी सरकार साबित हो चुकी है। देवभूमि की माताओं-बहनों से किए गए सभी वादे ठगे जा चुके हैं। 1500 रुपये प्रतिमाह देने की झूठी गारंटी देकर 28 लाख महिलाओं के साथ धोखा किया गया। गृहिणी सुविधा योजना, शगुन योजना और स्वावलंबन जैसी कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर महिलाओं से उनका अधिकार छीन लिया गया। इतना ही नहीं, कांग्रेस सरकार ने हजारों बहन-बेटियों से रोजगार छीन लिया और उन्हें आर्थिक संकट में धकेल दिया।

सुक्खू सरकार में हिमाचल गैंगवार का केंद्र बन चुका है। अपराधी बेखौफ होकर दिनदहाड़े गोलियां चला रहे हैं, हत्याएं हो रही हैं और प्रदेश में दहशत का माहौल है। कांग्रेस राज में हिमाचल में गन कल्चर को खुला बढ़ावा मिल रहा है। बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा, ऊना, सोलन, सिरमौर सहित सभी जिलों में माफिया राज हावी है। प्रदेश में गोलीकांड होना अब आम बात हो गई है और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

चिट्टा माफिया के कारण हिमाचल की युवा पीढ़ी बर्बादी के कगार पर पहुंच गई है। टंडन ने बताया कि पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, 81 दिनों में 14 युवाओं की नशे की ओवरडोज से मौत हो चुकी है। सात जिलों में चिट्टे की वजह से युवा अपनी जान गंवा रहे हैं। 20 फरवरी 2025 तक चिट्टे के 4,780 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जो यह साबित करता है कि हिमाचल में नशे का कारोबार कांग्रेस सरकार के संरक्षण में तेजी से फल-फूल रहा है। जनता पूछ रही है कि आखिर इन माफियाओं को संरक्षण कौन दे रहा है?

संजय टंडन ने कहा कि कांग्रेस सरकार में वन माफिया भी बेलगाम हो चुके हैं। हजारों की संख्या में पेड़ काटे जा रहे हैं और हिमाचल की हरियाली उजाड़ी जा रही है। हाल ही में चंबा-हलुरी-भड़ेला मार्ग पर तस्करों ने वन रक्षक को गाड़ी से बांधकर घसीटा। वन विभाग के कर्मचारी भी अब माफियाओं के निशाने पर हैं। यह साबित करता है कि कांग्रेस सरकार माफियाओं के आगे नतमस्तक हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है माफिया राज को खत्म करने का, कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का। भाजपा का यह संकल्प है—माफियाराज हटाओ, हिमाचल बचाओ! शिमला से निकला यह जनसैलाब अब पूरे प्रदेश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन का रूप लेगा और बहुत जल्द हिमाचल को इस निकम्मी, भ्रष्ट और माफिया समर्थक सरकार से मुक्ति मिलेगी।


*कांग्रेस सरकार में माफिया राज का तांडव : राजीव बिंदल*


*कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त हिमाचल—भाजपा के ऐतिहासिक प्रदर्शन में उमड़ा जनसैलाब*



*1500 सरकारी संस्थानों की तालाबंदी—कांग्रेस सरकार की असलियत उजागर*


शिमला: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार और माफिया राज के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने चौड़ा मैदान, शिमला में विशाल प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन किया। इस प्रचंड प्रदर्शन में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया, जिससे कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता का आक्रोश स्पष्ट रूप से नजर आया। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की, जिसमें प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार के ढाई वर्षों के कुशासन ने प्रदेश को बर्बादी के कगार पर ला खड़ा किया है। सरकार ने मात्र दो साल चार महीने में प्रदेश को 32,000 करोड़ के नए कर्ज के बोझ तले दबा दिया, जिससे कुल कर्ज 1,03,000 करोड़ तक पहुंच गया है। सरकार की लूट और भ्रष्टाचार ने विकास को पूरी तरह से ठप कर दिया है, जिससे रोजगार के अवसर समाप्त हो गए और महंगाई चरम पर पहुंच गई।


डॉ. बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल चिट्टा माफिया, शराब माफिया, कबाड़ माफिया, खनन माफिया और वन माफिया के चंगुल में फंस चुका है। कांग्रेस सरकार इन माफियाओं को खुला संरक्षण दे रही है, जिससे प्रदेश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।दलित युवक की निर्मम हत्या: कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था इतनी बदहाल हो गई है कि दलित युवक को हत्या कर 8 टुकड़ों में काटकर बोरी में भरकर फेंक दिया गया। यह नृशंस हत्याओं का सिलसिला चंबा से किन्नौर और ऊना से सिरमौर तक जारी है।युवा पीढ़ी बर्बादी के कगार पर: चिट्टा माफिया ने हिमाचल की युवा पीढ़ी को नशे की लत में झोंक दिया है, लेकिन कांग्रेस सरकार मूकदर्शक बनी बैठी है।माफियाओं का आतंक: बिलासपुर में माफियाओं की खुलेआम गोलीबारी हो रही है, मंडी में खनन माफिया SDM को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहा है, चंबा में वन माफिया ने फॉरेस्ट गार्ड को तीन किलोमीटर तक घसीटा। यह घटनाएं साबित करती हैं कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को अपराधियों के हवाले कर दिया है।

कांग्रेस सरकार सत्ता में आने से पहले 5 लाख नौकरियां और 1 लाख सरकारी रोजगार देने का झूठा वादा करके आई थी, लेकिन अब तक हजारों सरकारी पदों को समाप्त कर दिया गया है। 28 लाख महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा छलावा निकला, 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की गारंटी ठगी साबित हुई। इसके बजाय सरकार ने जनता पर नए-नए कर थोप दिए हैं—सीमेंट महंगा,पीने का पानी महंगा,बिजली महंगी,डिपो का राशन महंगाए,चआरटीसी का किराया बढ़ा,होम स्टे पर टैक्स लादा गया.कांग्रेस सरकार आम जनता को राहत देने के बजाय, टैक्स और महंगाई की मार से हिमाचल के लोगों का शोषण कर रही है।
कांग्रेस सरकार ने हिमाचल में अब तक 1500 सरकारी संस्थानों को बंद कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसमें—1200 स्कूल बंद किए गए
PHC, CHC, पटवार सर्कल और तहसीलें बंद की गईं
PWD और IPH के दफ्तर बंद किए गए,वृद्धावस्था पेंशन योजना, हिमकेयर, सहारा योजना, सुकन्या योजना और आयुष्मान योजना बंद कर दी गईयह कांग्रेस की निकम्मी सरकार है, जो जनता को राहत देने के बजाय उनके अधिकारों को छीनने में लगी हुई है।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस सरकार हिमाचल को बर्बाद करने पर तुली है, लेकिन भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा का यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक हिमाचल को कांग्रेस की भ्रष्ट, निकम्मी और माफिया-समर्थक सरकार से मुक्त नहीं कर दिया जाता।

भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता ने संकल्प लिया है कि कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जाएगी और आने वाले चुनावों में जनता इस भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी।


प्रेस रिलीज़ 27 मार्च 2025: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर
भ्रष्टाचार और माफ़ियाराज के जाल में जकड़ी सरकार : जयराम ठाकुर
सत्ता के संरक्षण में पनप रहा माफिया राज और भ्रष्टाचार
यह प्रदेश मित्र सरकार के बजाय मित्र हितैषी सरकार है




शिमला: प्रदेश सरकार की अराजकता और माफियाराज के ख़िलाफ़ हल्ला बोल प्रदर्शन में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह सरकार माफियाराज और भ्रष्टाचार के मकड़जाल में जकड़ गई है। प्रदेश में हर तरफ़ अराजकता और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सरकार के संरक्षण में प्रदेश में माफ़ियाराज फल फूल रहा है। आज तक भ्रष्टाचार को सरकार से इस तरह से संरक्षण नहीं मिला है। आज जो हो रहा है वह न प्रदेश में पहले कभी हुआ है और न ही देवभूमि की संस्कृति के अनुरूप है। प्रदेश में वन माफिया लाखों पेड़ो की कटान कर रहा है और सरकार उस पर कार्रवाई करने के बजाय संरक्षण दे रही है। साथ ही सरकार में मित्रों का जो बोलबाला है वह प्रदेश के हितों पर भारी पड़ रहा है। अब उसमें अफसरशाही भी शामिल हो गई है। जिसकी वजह से विमल नेगी जैसे ईमानदार, कर्मठ और सुलझे हुए अधिकारी आज हमारे बीच नहीं हैं। सुक्खू सरकार प्रदेश मित्र सरकार होने के बजाय मित्रमंडली हितैषी सरकार है। जो झूठ के भरोसे सत्ता में आई और झूठ और महा झूठ के भरोसे सत्ता में बनी रहना चाहती है।

धर्मपुर का मामला एक अनोखा उदाहरण है। जहां वन विभाग की मिली भगत से हजारों टन लड़की काटी और बेची गई और भाजपा के द्वारा शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसमें किस राजनैतिक पार्टी के नेता और उनके करीबियों का नाम सामने आया? बद्दी में खनन साइट्स तक गाड़ियां पहुंचाने के लिए जंगल और पहाड़ काटकर तीन किलोमीटर तक सड़क बना दी, वन विभाग सोता रहा। आम आदमी से एक टहनी कट जाए तो उसका जीना मुश्किल हो जाता है। किस तरह अवैध खनन पर कार्रवाई करने पर एसपी स्तर के अधिकारी को प्रताड़ित किया जाता है। इस सरकार ने भ्रष्टाचार और माफियाराज का संस्थानीकरण कर दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय तक भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। खनन के लिए जिस व्यक्ति को ईडी द्वारा अरेस्ट किया गया है वह व्यक्ति सीएम की गाड़ी में बैठकर सीएम ऑफिस तक जाता है। इसके बाद भी सीएम इन मामलों के प्रति गंभीर नहीं है। इससे सभी की मंशा स्पष्ट हो जाती है। डीसी स्तर के अधिकारियों पर करप्शन के आरोप लग रहे हैं। लेकिन सरकार इनकी सीआईडी करवाने के बजाय विपक्षी नेताओं के कार्यालयों की सीआईडी करवा रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस सरकार में खनन युद्ध स्तर पर दिन दहाड़े हो रहा हैं। पहाड़ के पहाड़ खोद लिए गए। नदियों और नालों का रास्ता तक बदल गया। सड़कें खतरे में आ गई बड़े-बड़े पुल का अस्तित्व खतरे में आ गया है। एसपी ऑफिस के आस पास का इलाका भी खनन माफिया खोद के ले जा रहा है और स्थानीय लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने के वाद भी पुलिस मौके तक नहीं जाती है। चिट्टा माफिया आज प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंच गया है। नशा माफिया को सरकार का संरक्षण मिल रहा है। सिर्फ़ इस साल में 14 युवा की मौत हुई है। प्रदेश में दो साल के कार्यकाल में 180 से ज़्यादा हत्या, 600 से ज़्यादा रेप और 2500 से ज़्यादा चोरी की घटनाएं हुई हैं। इसके अलावा प्रदेश में इस समय ट्रांसफर माफिया खूब फल फूल रहा है। क्या ट्रांसफर माफिया बिना सरकार के काम कर सकता है।

आउटसोर्स की भर्ती पर कोर्ट की रोक है लेकिन आउट सोर्स के नाम पर माफिया प्रदेश में खूब वसूली कर रहा है। स्क्रैप माफिया जिस तरह से उद्योगों में उत्पात मचा रहा है वह किसी से छुपा नहीं हैं। उद्योग नगरी में किस तरह से माफिया दनदना रहा है। किस तरह से उद्योगों से वसूली की जा रही है। किस तरह से उन्हें डराया धमकाया जा रहा है। किस तरह से उन्हें पलायन के मजबूर किया जा रहा है। किस तरह से वह सरकार से सुरक्षा की गुहार मचा रहे हैं और सरकार उनकी आवाज को अनसुना कर दिया है। 118 की छूट के नाम पर किस तरह से बड़े-बड़े नेताओं का नाम लेकर मदद करने की बातें की जा रही हैं, लेकिन सरकार को इस घटना पर साँप सूंघ जाता है, ऐसा काम करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है, इसका मतलब क्या है? इसीलिए यह स्पष्ट है कि प्रदेश में व्याप्त माफियाराज को सरकार का सहयोग, समर्थन और संरक्षण है। सरकार के ख़िलाफ़ अब प्रदेश के लोगों ने हल्ला बोल दिया है। यह लड़ाई हम रुकने नहीं देंगे और सरकार के भ्रष्टाचार के पाई-पाई का हिसाब लेंगे।

Share the news