
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
13 सितंबर 2024
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह ने हिमाचल दस्तक के राज्य ब्यूरो प्रमुख मस्त राम डलेल के पिता फाजला राम के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनका निधन आज प्रातः चंबा जिले के होली में हुआ।
वह 109 वर्ष के थे। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।





