
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
25 जुलाई 2023
मणिपुर में इस साल मई में दो समुदाय बहुसंख्यक मैतेई और अल्पसंख्यक कुकी के बीच हिंसक झड़प देखने को मिली। इस हिंसा में अब तक कम से कम 130 लोग मारे गए हैं और 400 लोग घायल हुए हैं मणिपुर में 2 महिलाओं के साथ हुए यौन उत्पीड़न मामले को लेकर लोगों में काफी रोष है जिसको लेकर मंगलवार को सोलन में एसएफआ,ई सीटू और किसान मोर्चा द्वारा मणिपुर में हुए हिंसा को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। और जमकर नारेबाजी की गई।
इस विषय पर जानकारी देते हुए एसएफआई के सदस्य ने बताया कि यह प्रदर्शन प्रदेश और केंद्र की सरकार के रवैया के विरोध में किया जा रहा है उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द इस हिंसा को रोकने के लिए एक कदम उठाया जाए जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार जिम्मेदारियों से अपना पल्ला झाड़ रहे हैं रोष प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





