# मुख्यमंत्री सुक्खू को प्रधानमंत्री ने दिया आश्वासन # रिपोर्ट के आधार पर देंगे वित्तीय सहायता|

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

5 अगस्त 2023

himachal flash floods 2023 cm sukhvinder singh sukhu meet pm narendra modi demands  Special Economic Package

मुख्यमंत्री ने राज्य में भारी बारिश एवं बाढ़ से हुई भारी क्षति के बारे में प्रधानमंत्री को अवगत करवाया। उन्होंने केंद्र सरकार से त्वरित वित्तीय सहायता प्रदान करने का भी आग्रह किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्रीय टीम की रिपोर्ट के आधार पर हिमाचल प्रदेश को वित्तीय सहायता देंगे। केंद्र सरकार ने हाल ही में हिमाचल में बारिश, बाढ़ और बादल फटने से हुई क्षति का आकलन करने के लिए टीम भेजी थी। प्रधानमंत्री ने राज्य को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने राज्य में भारी बारिश एवं बाढ़ से हुई भारी क्षति के बारे में प्रधानमंत्री को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि राज्य में सड़कों और पुलों के बह जाने, जलापूर्ति व सिंचाई योजनाओं, विद्युत आपूर्ति लाइनों सहित सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति का बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने नेशनल हाईवे निर्माण के चलते आई बाढ़ से लारजी विद्युत परियोजना को हुए नुकसान से भी प्रधानमंत्री को अवगत करवाया।

सुक्खू ने कहा कि परियोजना को करीब 500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से मलबा नदी में फेंकने से ऐसा हुआ है। मुख्यमंत्री ने राहत एवं पुनर्वास अभियान में तेजी लाते हुए राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए केंद्र सरकार से त्वरित वित्तीय सहायता प्रदान करने का भी आग्रह किया।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news