मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करने के साथ करेंगे जनसभा को सम्बोधित

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

24 अक्टूबर 2023

मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंद्र सिंह सुक्खू 24 अक्टूबर 2023 को सुन्नी के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री कल दोपहर लगभग 12:20 पर मेला ग्राउंड सुन्नी पहुंचेंगे और स्थानीय देवता के दर्शन के साथ ही विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन व  शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत, मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
जाखू में विजयादशमी समारोह में लेंगे हिस्सा
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कल यानी 24 अक्टूबर 2023 को सायं लगभग 6:30 बजे जाखू मंदिर में आयोजित विजयादशमी समारोह में हिस्सा लेंगे।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news