
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
5 मार्च 2023
सुजानपुर महाराजा संसार चंद की ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर में प्रस्तावित चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव का रविवार को दोपहर बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शुभारंभ करेंगे। इससे पहले पगड़ी बांधी जाएगी और उसके बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद प्राचीन मुरली मनोहर मंदिर में पूजा अर्चना के साथ राष्ट्र स्तरीय होली मेले का शुभारंभ होगा।
जिला प्रशासन ने होली मेले की तैयारियां पूरी कर ली हैं। विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी विभागों की ओर से प्रदर्शनी लगाई जाएंगी। मुख्यमंत्री इन प्रदर्शनियों का अवलोकन भी करेंगे। मेले में दूरदराज से आए व्यापारियों ने शनिवार को अपना कारोबार शुरू कर दिया है। प्रशासन की ओर से मेला स्थल को सजाया जा रहा है। मेले के सफल आयोजन को लेकर के झूला मार्केट में तरह-तरह के झूले स्थापित किए गए हैं। पार्किंग स्थल बना दिया गया है। कला मंच को लेकर जहां सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएग, वहां पंडाल भी सजा दिया गया है। उपमंडल अधिकारी नागरिक डॉ. हरीश गज्जू ने कहा कि मेले के सफल आयोजन को लेकर के सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं । बतौर मुख्य अतिथि शिरकत पधारने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री और गणमान्य लोगों को पगड़ी पहनाकर वर्षों पुरानी परंपरा निभाई जाएगी। मुरली मनोहर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद प्रदर्शनी का अवलोकन किया जाएगा। मेले की पहली संध्या में पंजाबी गायक काका अपनी आवाज का जादू बिखेेेरेंगे। इसे लेकर युवा काफी उत्साहित हैं।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





