
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
13 मई 2024
नर्सों के योगदान को सम्मान देने और याद रखने के लिए पूरे विश्व में 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य पर मुरारीलाल मेमोरियल कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग सोलन में रविवार को अंतराष्ट्रीय नर्सेज दिवस के मनाया गया। इस उपलक्ष पर कॉलेज के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर कॉलेज में अनेक प्रकार की प्रतियोगिताएं तथा रंगारंग कार्यक्रम भी किए गए जिसमें कॉलेज की छात्राओं व कॉलेज के स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नर्सेज दिवस के उपलक्ष पर छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता में भी भाग लिया।
वही इस कार्यक्रम में केक काटकर नर्सेज दिवस मनाया गया। इस मौके पर कॉलेज के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता कॉलेज ट्रस्टी कुसुम गुप्ता अंकित गुप्ता साक्षी गुप्ता ने प्रतिभागियों को मेडल देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर छात्राओं से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस के उपलक्ष पर आज कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया उनका कहना है कि यह दिवस हर वर्ष बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है और इस वर्ष भी सभी छात्राओं ने इस मौके पर बढ़-चढ़कर भाग लिया इस विषय पर जानकारी देते हुए कॉलेज के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता ने बताया कि आज नर्सेज दिवस मनाया गया है जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए साथ ही उन्होंने नर्सिस दिवस के उपलक्ष्य पर छात्राओं को शुभकामनाएं भी दी।





