मुरारीलाल मेमोरियल स्कूल एंड कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में 3 दिवसीय खेलकूद प्रतियोगता का हुआ आयोजन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

9 मई 2024

3 दिवसीय खेलकूद प्रतियोगता में भाग लेती मुरारी लाल नर्सिंग काॅलेज की छात्राएं

नर्सों के योगदान को सम्मान देने और याद रखने के लिए पूरे विश्व में 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है इस साल नर्सिंग दिवस का आयोजन द इकोनॉमिक पावर ऑफ केयर की थीम पर किया जा रहा है इस उपलक्ष पर मुरारीलाल मेमोरियल कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग सोलन में नर्सिंग सप्ताह का आयोजन आज नौ मई से किया जा रहा है इस कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के चेयरमैन चन्द्र प्रकाश गुप्ता ने दीप जलाकर की।

इस उपलक्ष्य पर कॉलेज में विभिन्न प्रकार की प्रति योग्यताएं का आयोजन किया जा रहा है कार्यक्रम के प्रथम दिन प्रतियोगिता प्रभारी अर्पणा नड्डा तथा ज्योत्स्ना कुमारी ने विद्यार्थियों को खेल प्रतिज्ञा दिलाकर खेलों की शुरुआत करवाई। जिसमें विद्यार्थियों ने 100 , 200 मीटर दौड़ चम्मच दौड़ तिहरी टाँग दौड़ सैक रेस में भाग लिया।

सप्ताह के दूसरे दिन कबड्डी खो खो पोस्टर मेकिंग हेयर स्टाइल मेहंदी कॉम्पिटिशन का आयोजन किया जाएगा। सप्ताह के तीसरे दिन रस्सा कस्सी, रंगोली , कबड्डी तथा खो खो का निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा। सप्ताह के अंतिम दिन भाषण प्रतियोगिता एवं विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन 12 मई को विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर किया जाएगा।

Share the news