मेदिनीपुर अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट : हाईकोर्ट पहुंची BJP, की NIA जांच की मांग; शुभेंदु पहुंचे घटनास्थल

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

17 मई 2023

Midnapur Illegal Firecracker Factory Blast: BJP reaches High Court, demand NIA probe; Suvendu reached the spot
पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा में मंगलवार को एक अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से नौ लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद बुधवार को बम स्कॉड टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पश्चिम बंगाल के नेता शुभेंदु अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारी ने घटनास्थल का दौरा किया और राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी पर आरोप लगाते हुए सीएम से इस्तीफे की मांग की। साथ ही भाजपा ने इस घटना के लिए एनआईए जांच की मांग की है

उन्होंने कहा- “फैक्टरी में गैर-कानूनी तरीके से पटाखे बनाए जा रहे थे। पंचायत चुनाव नजदीक है। ये टीएमसी और फैक्टरी के मालिक की मिलीभगत है। भानु बाग एक स्थानीय टीएमसी नेता है। वह 2013-18 तक पंचायत सदस्य भी रह चुका है। उसे सीएम ममता बनर्जी से सुरक्षा प्राप्त है। मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा देना चाहिए। मैंने इस मामले की एनआईए जांच के लिए याचिका दायर की है।”

शुभेंदु अधिकारी ने राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए मरने वालों के लिए मुआवजें की मांग की है। उन्होंने कहा- “पुलिस और राज्य सरकार इस घटना की जिम्मेदार है। हमने पटाखे फैक्टरी में जान गवांने वाले लोगों के लिए राज्य से 10 रुपये मुआवजे के तौर पर देने की मांग की है।”भाजपा ने इस घटना के लिए एनआईए जांच की मांग की है, वहीं सीएम ममता बनर्जी ने घटना के बाद कहा था कि इस मामले में एनआईए की जांच होती है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news