# मेयर-डिप्टी मेयर का नहीं हुआ चुनाव# कौन पेश करेगा शिमला नगर निगम का बजट*

खबर अभी अभी ब्यूरो शिमला

Point of Interest in Shimla, A Must-See - STEPiNN HOTELS

21 जनवरी 2023बजट को लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं| नगर निगम ने सभी शाखाओं से बजट में शामिल किए जाने वाले कार्यों की जानकारी मांगी है|

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में  नगर निगम  का बजट फरवरी माह में पेश होगा| हालांकि, इस बार का बजट मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षदों के बिना पेश किया जाएगा|

प्रशासक और डीसी शिमलाआदित्य नेगी बजट पेश करेंगे| ये पहली बार होगा कि शिमला नगर निगम में मेयर बजट नहीं पेश करेगी|

जानकारी के अनुसार,  बजट को लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं| नगर निगम ने सभी शाखाओं से बजट में शामिल किए जाने वाले कार्यों की जानकारी मांगी है| नए प्रस्ताव भी इसमें शामिल किए जाने हैं|

फरवरी माह में प्रशासक उपायुक्त आदित्य नेगी नगर निगम का बजट पेश करेंगे|प्रशासन ने सभी विभागों से दो दिन के भीतर आय-व्यय का लेखा-जोखा मांगा है, ताकि तैयारियां पूरी कर बजट को अंतिम रूप दिया जा सके|

खबर अभी अभी ब्यूरो शिमला

Share the news