
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
23 नवम्बर 2023
धर्मशाला-पालमपुर-मंडी-सोलन में होगी ताजपोशी दो नगर निगमों में कांग्रेस, दो पर भाजपा का कब्जा अढ़ाई साल का कार्यकाल खत्म हो चुका है और अब नगर निगम में फिर से नए चेहरों की तलाश शुरू हो गई है। तमाम राजनीतिक सरगर्मियां मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव से जुड़ गई हैं। प्रदेश के चार नगर निगमों में इस बार मुकाबला बेहद रोचक होने वाला है। कांग्रेस और भाजपा दोनों बराबरी पर हैं। ऐसे में नगर निगम में नई ताजपोशी यह तय करेगी कि सत्ता में काबिज रहने के बावजूद कांग्रेस का कद प्रदेश में बढ़ा है या भाजपा अभी भी मजबूती के साथ खड़ी है।
दरअसल धर्मशाला, पालमपुर, मंडी और सोलन में मेयर और डिप्टी मेयर का फैसला होना है। इनमें से धर्मशाला और मंडी में भाजपा नगर निगम में सत्तासीन है, जबकि पालमपुर और सोलन में मेयर और डिप्टी मेयर दोनों ही पद कांग्रेस के पास ही हैं। धर्मशाला से शुरुआत करें, तो यहां कुल 17 वार्ड हैं और इनमें से दस वार्ड भाजपा के पास, जबकि सात वार्ड पर कांग्रेस के पार्षद काबिज हैं। यहां ओंकार नेहरिया भाजपा की ओर से मेयर हैं, लेकिन अब आगामी अढ़ाई साल तक यह पद महिला के पास रहने वाला है।
ऐसे में यहां कांग्रेस सत्ता में लौटने की तैयारी कर रही है और इसके लिए टीम का ऐलान भी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ने कर दिया है। भाजपा के ही खाते वाले दूसरे नगर निगम मंडी की बात करें तो यहां कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।भाजपा ने मंडी में एक तरफा जीत दर्ज की है। मंडी में 15 में से 11 पार्षद भाजपा के पास हैं। यहां भाजपा का ही मेयर और डिप्टी मेयर होंगे, यह तय है। मंडी से ठीक उलट हालात पालमपुर में हैं। यहां 15 में से 11 पार्षद कांग्रेस के पास है
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





