
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
11 अगस्त 2023
मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय संस्कृत महाविद्यालय के परिसर मे पौधारोपण किया गया। सर्वप्रथम प्राचार्य मदोदय डाॅ. नरेश चन्द, ओंकार, डाॅ. आशा शर्मा, डाॅ0 पवन शर्मा और डाॅ. किरण शर्मा ने उपर्युक्त विषय से अवगत कराया। इस दौरान लगभग 55 स्वयंसेवियो ने गोष्ठी मे भाग लिया। स्वयंसेवियों ने परिसर के चारो ओर साफ सफाई की। जहाँ वृक्ष लगने थे वहा झाड़ियो को काटा और तत्पश्चात् वृक्ष (पौधों) के लिए गड्डे किए गए।

लगभग 60 पौधों का रोपण किया। अंत मे महाविद्यालय प्राचार्य महोदय पौधेरोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वयं सेवियो को अपने कर्तव्यों के प्रति उजागर किया और जो पौधे लगाए उसकी साल भर मेहनत करना । डाॅ. आशा शर्मा “मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत N.S.5 स्वयंसेवियों को ” पंच प्रण शपथ ” भी दिलाई। जहाँ पौधे लगाए उस वाटिका को “अमृत वाटिका ” बनाई गई । स्वयंसेवियों और अध्यापक N.s.s वर्ग को मध्याहन भोजन की व्यवस्था की गई थी।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





