
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
9 अगस्त 2023

अक्तूबर में होने वाले आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्व कप के मैचों से पहले बीसीसीआई के चीफ क्यूरेटर आशीष भौमिक धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का दौरा करेंगे। चीफ क्यूरेटर मैदान की आउटफील्ड और मैचों के दौरान तैयार की जाने वाली पिचों का भी जायजा लेंगे। जायजा लेने के बाद मैचों के दौरान किए जाने वाले बदलाव को लेकर भी सुझाव देंगे। अक्तूबर-नवंबर में होने वाले आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्डकप की मेजबानी इस बार भारत कर रहा है।
मैच के लिए धर्मशाला सहित देश के दस क्रिकेट स्टेडियम चुने गए हैं। धर्मशाला स्टेडियम में अक्तूबर में विश्व कप के पांच मुकाबले खेले जाने हैं। आयोजन से पहले बीसीसीआई के चीफ क्यूरेटर चयनित सभी क्रिकेट स्टेडियमों को दौरा करेंगे। इसी कड़ी में वह धर्मशाला भी आएंगे और पिचों का जायजा लेंगे। धर्मशाला में सात अक्तूबर को पहला मुकाबला बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच होगा।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





