
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
5 जून 2023
धर्मशाला जिले में ग्रामीण स्तर पर स्थापित युवा मंडलों/संस्थाओं के कार्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 16 युवा स्वयंसेवी के पद भरे जाएंगे। इसके लिए विभाग की ओर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कांगड़ा मनमोहन कुमार ने बताया कि खंड स्तर पर युवा विकास गतिविधियों तथा विभागीय कार्यक्रमों के संचालन हेतु वर्ष 2023-25 की अवधि के लिए यह पद भरे जाएंगे। इसके लिए चयनित युवाओं को तीन से छह हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा।
युवा स्वयंसेवी के लिए 18 से 29 वर्ष आयुवर्ग के युवा आवेदन कर सकते हैं। खंड स्तर पर यूथ वॉलंटियर के लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 12वीं और जिला मुख्यालय में युवा स्वयंसेवी के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक होने के साथ कंप्यूटर में दक्षता अनिवार्य है।
ऐसे करें आवेदन
उक्त पदों के लिए कांगड़ा के युवा आवेदन प्रोफार्मा भर कर इसे 7 जुलाई से पहले जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी के कार्यालय में जमा करवाना अथवा डाक के माध्यम से भेजना सुनिश्चित करें। च्छुक युवा उपायुक्त कांगड़ा की वेबसाइट http://hpkangra.nic.in/notices/recruitments के माध्यम से आवेदन प्रोफार्मा प्राप्त कर सकते हैं।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





