
#खबर अभी अभी ऊना ब्यूरो*
22 जुलाई 2023
प्रदेश में भारी बरसात से हुई आपदा को लेकर यूथ सोशल क्लब ऊना ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 3.71 लाख रुपये दिए हैं। शुक्रवार को यूथ सोशल क्लब के संस्थापक और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक शर्मा की अगुवाई में सदस्यों ने शिमला पहुंचकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को दो अलग-अलग चेक सौंपे। यूथ सोशल क्लब ने मुख्यमंत्री से आगे भी हरसंभव मदद की बात कही।
यूथ सोशल क्लब के संस्थापक विवेक शर्मा ने कहा कि आज प्रदेशवासियों को एकता का एक सबूत देते हुए सभी लोगों को आगे बढ़कर मदद का हाथ बढ़ाना चाहिए। कहा कि इस आपदा में सभी को सहयोग करना चाहिए, ताकि सैलानी हमारे प्रदेश में दोबारा जल्दी आ सके। इस मौके पर यूथ सोशल क्लब के उपाध्यक्ष मनजीत सिंह, कोषाध्यक्ष संजय ठाकुर, महासचिव राजीव शर्मा, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष बैंस, सुनील कुमार, अक्षय, अजय कुमार और नरेश ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
#खबर अभी अभी ऊना ब्यूरो*





