यूसुफ़ पठान को नगर निगम ने भेजा नोटिस

ख़बर अभी अभी सोलन ब्यूरो

14 जून 2024

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज ऑलराउंडर और वर्तमान में बहरामपुर से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लोकसभा सांसद यूसुफ पठान (Yusuf Pathan) मुसीबत में फंस गए हैं. उन्हें प्लॉट पर कथित रूप से अतिक्रमण करने को लेकर नोटिस भेजा गया है. यह नोटिस गुजरात में भाजपा शासित वडोदरा नगर निगम की ओर से जारी किया गया है. भेजे गए नोटिस में ये दावा किया गया है कि यह जमीन उनका है. जिस पर अवैध तरीके से अतिक्रमण किया गया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, यूसुफ पठान को ये नोटिस 6 जून को को भेजा गया है. लेकिन वीएमसी की स्थायी समिति के अध्यक्ष शीतल मिस्त्री ने गुरुवार को मीडिया को इस बारे में जानकारी दी. दरअसल, भाजपा के पूर्व पार्षद विजय पवार ने इस मुद्दे को उठाया था.

Share the news