राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में महिला वर्ग खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का किया गया शुभारंभ

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

27 मई 2023

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में शनिवार को महिला वर्ग खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई उसके पश्चात सीपीएस संजय अवस्थी हिमाचली संस्कृति के अनुसार शॉल और टोपी पहना कर सम्मानित किया गया इसके साथ ही आईटीआई के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी।

ज्यादा जानकारी देते हुए सीपीएस संजय अवस्थी ने बताया कि तकनीकी शिक्षा के माध्यम से युवाओं को शिक्षित किया जाए इसके साथ ही ना सिर्फ उन्हे रोजगार के अवसर मिलते हैं बल्कि वह दूसरों को भी रोजगार देने में सक्षम होते हैं ज्यादा जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की आईटीआई सोलन में नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं जिसमे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, आदि शामिल है उन्होंने बताया की तकनीकी दृष्टि से जो एडवांसमेंट हो रही है प्रदेश सरकार ऐसा वातावरण युवाओं को देने का प्रयास कर रही है। जिससे युवा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सके।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news