
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
29 मई 2023
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में सोमवार को 3 दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन हुआ। जिसमे 12 जिलों के आईटीआई की छात्राएं प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंची थी। इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। और कार्यक्रम में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले कॉलेजों को सम्मानित भी किया गया वहीं कल्चरल एक्टिविटी में आईटीआई डिस्टिक किन्नौर ने ऑल ओवर ट्रॉफी अपने नाम की। वही आईटीआई मंडी ने ओवरऑल एथलेटिकस की ट्रॉफी अपने नाम की।
आईटीआई सोलन के प्रधानाचार्य का कहना है की सभी संस्थानों से आए हुए प्रतिभागियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और अपने अपने जिले का नाम रोशन किया। और इस प्रतियोगिता में भागीदारी और योगदान देने वाले सभी लोगो का धन्यवाद किया
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





