राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट का हुआ समापन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

5 मार्च 2023

 

कांगड़ा  राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट का शुक्रवार को समापन हो गया। राहुल और प्रियंका को बेस्ट एथलीट के खिताब से नवाजा गया। एथलेटिक मीट के दूसरे दिन काॅलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. स्वदीप सूद ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। लड़कियों के लांग जंप में कृतिका प्रथम, शिवानी द्वितीय और सलोनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। हाई जंप में कोमल ने प्रथम, तमन्ना ने द्वितीय और रितिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। शाटपुट में अंशु ने प्रथम, अक्षिता ने द्वितीय और कोमल ने तृतीय स्थान हासिल किया। जेवलिन थ्रो में प्रियंका ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय एवं कनिका ने तृतीय स्थान, जबकि लड़कों के लांग जंप में प्रसून ने प्रथम, राहुल ने द्वितीय और निखिल ने तृतीय स्थान हासिल किया। 5000 मीटर दौड़ में निखिल धीमान ने प्रथम, अभिषेक ने द्वितीय और अंश ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी तरह ट्रिपल जंप में सुजल शर्मा ने प्रथम, अदिक्ष्य ठाकुर ने द्वितीय और भास्कर शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news